अमरनाथ आपदा फंसे यूपी के सैकड़ो श्रद्धालु, हादसे के बाद परिजनों की अटकी सांस

अमरनाथ आपदा फंसे यूपी के सैकड़ो श्रद्धालु, हादसे के बाद परिजनों की अटकी सांस
ब्यूरो ललित चौधरी अमरनाथ में बादल फटने की घटना से उत्तर प्रदेश के कई जिलों के श्रद्धालु फंसे हैं। यूपी के कई जिलों से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने गए श्रद्धालु वहां पर बादल फटने की घटना से फंसे हुए है। अमरनाथ में कुछ परिवार ऐसे है जिनके परिजनों से संपर्क नही हो पा रहा है, ऐसे में परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि यूपी के कई जिलों से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं का ग्रुप गया हुआ है.अमरनाथ में लगातार एनडीआरएफ और मिलिट्री फोर्स रैस्क्यू कर रही है। इन जिलों के फंसे श्रद्धालु अमरनाथ दर्शन करने गए श्रद्धालुओं में इटावा जिले के 5 लोग शामिल हैं. वहीं कानपुर और झांसी के भी श्रद्धालु फंसे हुए है. हालांकि अभी संख्या साफ नहीं हुई है. इनके परिजन पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगाने के लिए पहुंचे हैं. कानपुर के अब तक 7 लोग और झांसी के 3 लोगो के फंसे होने की सूचना सामने निकल कर आई है. हालांकि अमरनाथ बाबा के दर्शन करने जाने वालों की संख्या अधिक है। बुलंदशहर के 50 श्रद्धालु फंसे बता दें कि अमरनाथ बाबा के दर्शन करने गए बुलंदशहर जिले के 50 से अधिक यात्री अभी अमरनाथ यात्रा में फंसे ह…