अलीगढ़ | शिकायतों का दिया गलत निस्तारण तो खैर नहीं- जिलाधिकारी
खबरी
अलीगढ़ | शिकायतों का दिया गलत निस्तारण तो खैर नहीं- जिलाधिकारी गलत निस्तारण पर डीएम का एक लाइन में संदेश - अपराध आपका कम हो सकता है, मेरा दण्ड कम नहीं होगा। जनहित की शिकायतों का गलत निस्तारण शासकीय सेवा में सबसे बड़ा अपराध है - डीएम। अलीगढ़ : आईजीआरएस पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के असंतोषजनक फीडबैक को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई लगातार 3 घंटे की मैराथन बैठक में जिलाधिकारी के सख्त तेवर दिखाई दिए डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिकायतों के निस्तारण को लेकर अब कोई समीक्षा बैठक नही होगी, यदि अधिकारियों के द्वारा शिकायतों के निस्तारण में गलत फीडबैक मिला तो अधिकारी के विरुद्ध प्रशासनिक/दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी साथ ही आईजीआरएस की शिकायतों का यदि गलत निस्तारण किया तो चाहे गलती कम हो पर दण्ड दिया जाएगा। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आइजीआरएस पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें डीएम श्री सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल तथा सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर शिकायतकर्ताओं के द्वारा असंतोषजनक फीडबैक …