गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री भजन कुटी लक्ष्मीनाथ सेवा संस्थान में प्रथम वार्षिक महोत्सव का हुआ आयोजन
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री भजन कुटी लक्ष्मीनाथ सेवा संस्थान में प्रथम वार्षिक महोत्सव का हुआ आयोजन ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ सनातन धर्म की वैदिक गुरु व्यासपीठ परम्परा के अंतर्गत वर्ष में एक बार श्री भजन कुटी लक्ष्मीनाथ सेवा संस्थान, राजपुर बांगर परिक्रमा मार्ग चामुण्डा, श्रीधाम वृंदावन, मथुरा में गुरु दीक्षा के वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार के वार्षिक महोत्सव में 15 लोगों ने गुरु दीक्षा प्रणाली से दीक्षा ग्रहण की। इस अवसर पर संस्थान के संचालकाध्यक्ष संत स्वामी श्री बालकृष्ण देवाचार्य जी महाराज ने बताया कि भजन कुटी का इतिहास 450 से 500 वर्ष पुराना है। भजन कुटी के वृद्धाश्रम में 166 वृद्ध माताएं नित्य श्री भगवान की सेवा, पूजा, हरिनाम संकीर्तन आदि करती हैं एवं उनके दोनों समय के भोजन व प्रसाद आदि का प्रबंध संस्थान द्वारा किया जाता है। वृद्धाश्रम के साथ साथ यहाँ पर श्री भजन कुटी बाल-बालिका आश्रय सदन भी है जहां पर कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए 4 से 11 वर्ष के लगभग 42 बालिकाएं एवं बालक रहते हैं जिन्हें संस्थान द्वारा खाने, पीने, रहने की उचित व्यवस्था के साथ साथ उच्च शिक्षा भी उपलब्ध करायी जाती है। भजन कुटी में दैनिक भंडारे का आयोजन भी किया जाता है जिसमें प्रतिदिन लगभग 450 से 500 सं…