अलीगढ़ लालडिग्गी सड़क पर फैली गिट्टी पर स्कूटी फिसली, महिला की मौत

ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़

अलीगढ़ सड़क पर फैली गिट्टी महिला का काल बन गई। लालडिग्गी पर गिट्टी पर स्कूटी फिसलने से पति-पत्नी घायल हो गए। मेडीकल कॉलेज में घायल महिला ने दम तोड़ दिया। थाना सिविल लाइन के अर्न्तगत मेडीकल रोड शौकत मंजिल स्थित शाह मंजिल निवासी कयामुद्दीन (छोटा कयाम) की सारसौल फलमंडी में आढ़त है। वह कांग्रेस महानगर में, सेकेट्री भी रहे हैं। आज वह करीब 11 बजे स्कूटी पर अपनी पत्नी शाइस्ता बेगम (50 वर्ष) के साथ सराय सुल्तानी में अपने परिचित भोलू पहलवान के घर जाने को निकले थे। फल आढ़ती के मुताबिक लालडिग्गी पर निर्माणाधीन हैवीटेट सेंटर के पास सड़क पर फैली गिट्टी पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही परिजन मेडीकल पहुंच गए। दोपहर करीब 12 बजे से डॉक्टरों ने शाइस्ता को मृत घोषित कर दिया। इंतकाल की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार करने पर पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। शाम को मगरिज की नमाज के बाद शौकत मंजिल कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मेयर फुरकान अहमद, पूर्व सांसद बिजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल, हाजी जमीरउल्लाह, बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के एसएम कयाम, सलीम मुख्तार, मुजफ्फर सईद, बाबर इलियास, एडवोकेट जकावत सुल्तान, जकीउद्दीन, अकील अहमद, योगेन्द्र सारस्वत, सोहराब कुरैशी, अयाज कुरैशी आदि ने शोक जताया।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0