अलीगढ़ | शहीद हवलदार केशव देव शर्मा की भव्य प्रतिमा की परिजनों ने की स्थापना, किया प्रसाद वितरण
खबरी
अलीगढ़ | शहीद हवलदार केशव देव शर्मा की भव्य प्रतिमा की परिजनों ने की स्थापना, किया प्रसाद वितरण निखिल शर्मा अलीगढ़ : अरुणांचल प्रदेश के शहर तवांग में तैनात शहीद हवलदार केशव देव शर्मा आपातकाल के दौरान पुल टूटने की वजह से जीप खाई में गिरने से शहीद हो गए थे। जिनकी पुण्यतिथि पर 22 जुलाई बुधवार को परिजनों ने खैर ब्लॉक के गांव भानौली में धूमधाम से उनकी भव्य प्रतिमा की स्थापना कर ग्रामीणों व रिश्तेदारों को भोजन कराया। जिस दौरान 317 फील्ड रेजिमेंट जम्मू से आर्मी गेस्ट भी श्रधांजलि देने पहुँचे जिन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद ग्रहण किया। 6 दिन बाद हेलीकॉप्टर द्वारा गांव पहुंचा था पार्थिव शरीर
शहीद केशव देव शर्मा के बड़े भाई राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने पुरानी बातों को याद करते हुए बताया कि हम चार भाइयों में तीसरे नंबर का केशव बहुत की जाबांज था उसका पार्थिव शरीर शहीद होने के 6 दिन बाद हेलीकॉप्टर से गांव आया था जिसको देखने के लिए 6 दिन से ही लोग गांव में इक्कट्ठा थे, उस दौरान गांव व आसपास के लोगों के सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता है व र्दी में बेटे को देख होता है गर्व
शहीद केशव देव शर्मा के तीन बेटों में तीसरे नंबर का बेटा राधेश्याम शर्मा असम में आर्मी के सिपाही पद पर तैनात हैं शहीद क…