यूपी। बुलंदशहर पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता : मुठभेड़ के बाद आठ लुटेरों को किया गिरफ्तार
यूपी। बुलंदशहर पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता : मुठभेड़ के बाद आठ लुटेरों को किया गिरफ्तार रिपो० राजेश शर्मा यूपी के बुलंदशहर में पुलिस ने 8 लुटेरों के एक गैंग को गिरफ्तार किया है जो अलग-अलग जगहों पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। बुलंदशहर पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है और लगातार अपराधियों की संपत्ति को भी कुर्क कर रही है। इसी के चलते सोमवार को बुलंदशहर पुलिस ने 8 लुटेरों के एक गैंग को गिरफ्तार किया. गैंग के 2 लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरों से पूछताछ के बाद अन्य 6 लुटेरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पकड़े गए लुटेरों के पास से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल आभूषण बरामद किए गए है। क्या है पूरा मामला? बुलंदशहर में सोमवार को पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के लुटेरों के एक गैंग को धर दबोचा. बीते दिनों बुलंदशहर के सिकंदराबाद में सर्राफ के साथ औरंगाबाद क्षेत्र में फौजी दंपत्ति के साथ आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद से ही बुलंदशहर की औरंगाबाद पुलिस, सिकंदराबाद पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी. सोमवार सुबह अचानक औरंगाबाद रोड पर पुलिस की …