यूपी। देशभक्ति को रोजगार से न जोड़े सरकार : जयन्त चौधरी

यूपी। देशभक्ति को रोजगार से न जोड़े सरकार : जयन्त चौधरी
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव बुलंदशहर। सदर विधान सभा के शाहपुर गांव में राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो जयन्त चौधरी दोपहर दो बजे युवाओं से संवाद करने पहुंचे। उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं के जख्म कुरेदे। जयन्त ने कहा कि सरकार को देशभक्ति के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।  अग्निपथ योजना सभी को समझ आ रही, लेकिन केंद्र सरकार को नहीं। देश पर कुर्बान होने वालों की पेंशन में कटौती कर भाजपा देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत करना चाहती है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। मंत्री, सांसद और विधायकगणों की सुरक्षा और ठाठबाट में खर्च होने वाले धन में कटौती होनी चाहिए। व्यापारीकरण का चश्मा लगाकर अग्निपथ योजना थोपी जा रही है।  रालोद अध्यक्ष ने कहा कि चार साल बाद जब युवा लौटकर आएंगे तो अंतरकलह होगी, जिस युवा को देशसेवा का मौका मिलेगा वह चुप रहेगा, लेकिन 70 फीसदी जिन्हें निकाला जाएगा वह घर नहीं बैठेगा। वह नौजवान सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने अग्निपथ योजना को धरातल पर उतारने से पहले किसी की सलाह नहीं लेने का आरोप मढ़ा। कहा कि सांसद और सेना के सबसे बड़े अफसर वीके सिंह तक से भी सलाह नहीं ली गई। मेरे फूफा सिं…