यूपी। बुलंदशहर में मस्जिद के अंदर नमाजी की गोली मारकर हत्या, बुर्के में थे 6 हमलावर
यूपी। बुलंदशहर में मस्जिद के अंदर नमाजी की गोली मारकर हत्या, बुर्के में थे 6 हमलावर यूपी डेस्क, समाचार दर्पण लाइव यूपी/बुलंदशहर। बुलंदशहर में शुक्रवार सुबह एक 65 साल के शख्स की मस्जिद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 5-6 हमलावर बुर्के में मस्जिद के भीतर पहुंचे थे। बुजुर्ग नमाज पढ़कर जैसे ही उठे, हमलावरों ने उसके सीने और सिर पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह वहीं गिर गया और हमलावर फरार हो गए। ये मामला खुर्जा थाना क्षेत्र का है। सूचना पाकर एसएसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला रंजिश का सामने आया है। बताया जा रहा है कि सरफराज हिस्ट्रीशीटर है। उस पर लगभग 25 मुकदमे दर्ज हैं। इदरीश के घर से लगभग सौ मीटर दूर ही उसका घर भी है। फिलहाल वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि मोहल्ला शेखपेन निवासी 65 वर्षीय इदरीश मस्जिद में इबादत के लिए आए थे। इसी बीच बुर्का पहनकर आये कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ इदरीश पर फायरिंग कर दी। गोली चलने से मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच हमलावर मौके से फरार हो गये। अस्पताल ले जाते वक्त इदरीश ने दम तोड़ दिया। एक गोली इदरीश की छाती और एक दा…