यूपी। बुलंदशहर में हाइवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा : कार, बाइक और नगदी समेत तीन तमंचे बरामद, तीन बदमाश गिरफ्तार
यूपी। बुलंदशहर में हाइवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का हुआ खुलासा : कार, बाइक और नगदी समेत तीन तमंचे बरामद, तीन बदमाश गिरफ्तार ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने का दावा किया है। बदमाशों की निशानदेही पर 39 हजार नकदी, कार, बाइक, मोबाइल फोन और तीन तमंचे भी बरामद किए गए हैं। बुलंदशहर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हाईवे पर यात्रियों को लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करनेवाले गिरोह का खुलासा किया। गिरोह के तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली। बदमाशों की निशानदेही पर 39 हजार नकदी, कार, बाइक, मोबाइल फोन और तीन तमंचे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरोह हाईवे पर वाहनों में यात्रियों को लिफ्ट देकर लूट की वारदात को अंजाम दिया करता था। लिफ्ट देने के बहाने हाईवे पर करते थे लूटपाट पकड़े गए गिरोह के तीन सदस्यों ने पुलिस की पूछताछ में लूट की चार घटनाओं को कबूला है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों बदमाश अलीगढ़ के रहने वाले हैं और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। फरहान, मुजम्मिल और इमरान पर 13-13 मुकदमें दर्ज हैं, लुटेरे बुलंदशहर के भूड़ चौराहे से यात्रियों को लिफ्ट देकर खुर्जा हाईवे पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे. एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया…