यूपी। ' रिश्वत नही ' यह हुनर के पैसे है बुलंदशहर में खुलेआम घुस मांगते बिजली विभाग के बाबू का वीडियो वायरल... पढ़िए पूरी खबर

यूपी। ' रिश्वत नही ' यह हुनर के पैसे है बुलंदशहर में खुलेआम घुस मांगते बिजली विभाग के बाबू का वीडियो वायरल... पढ़िए पूरी खबर
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर में बिजली विभाग में तैनात बाबू का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो खुलेआम किसान ने रिश्वत मांगता हुआ दिखाई दे रहा है और इसे वो अपना हुनर बताता है। उत्तर प्रदेश में तमाम दावों के बावजूद अब भी सरकारी कार्यालयों में कई अधिकारी और कर्मचारी ऐसे हैं जो बेखौफ होकर खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं. ताजा मामला बुलंदशहर जनपद का है, जहां बिजली विभाग में तैनात एक बाबू खुलेआम रिश्वत मांगता नजर आ रहा है। यही नहीं वो तो रिश्वत के एवज में काम करने को अपना हुनर बता रहा है।  जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है. ये मामला बिजली दफ्तर में हुनरबाज बिल बाबू पंकज गुप्ता की रिश्वतखोरी का है. जिसमें वो बिना किसी खौफ के उपभोक्ता से अपने हुनर का कमाल दिखाकर पैसों की डिमांड कर रहा है। बिजली विभाग के बाबू का वीडियो वायरल पंकज गुप्ता का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो किसान से कहता दिखता है कि रिश्वत के पैसे वो अपने हुनर के दम पर काम करने के लिए मांग रहा है. और रिश्वत तय करने से पहले दलील दे रहा है कि शरीर वैसे ही बैठा हुआ है काम करते करते आज मैडम सब्जी लेने गईं, सब्जी…