अलीगढ़। बिना एनओसी बना BJP कार्यालय, अलीगढ़ में RTI में हुआ खुलासा, जमीन की रजिस्ट्री में स्टांप शुल्क कम देने के भी आरोप

अलीगढ़। बिना एनओसी बना BJP कार्यालय, अलीगढ़ में RTI में हुआ खुलासा, जमीन की रजिस्ट्री में स्टांप शुल्क कम देने के भी आरोप
प्रदेश में अवैध भवनों पर सीएम योगी का बुलडोजर जमकर गरजा है। लेकिन अब अलीगढ़ के कयामपुर मोड़ पर बनाया गया नया भाजपा कार्यालय भी अवैध बताया जा रहा है। सूचना के अधिकार में इस बात का खुलासा हुआ है। जिसके बाद लोग पूछ रहे हैं कि यहां बुलडोजर कब चलेगा। ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ बिना एनओसी बना BJP कार्यालय: अलीगढ़ में RTI में हुआ खुलासा, जमीन की रजिस्ट्री में स्टांप शुल्क कम देने के भी आरोपअलीगढ़ के समाजसेवी और आरटीआई कार्यकर्ता पं. केशवदेव ने फायर विभाग से सूचना मांगी थी। इसमें कयामपुर मोड़ स्थित नए भाजपा कार्यालय के विषय में जानकारी मांगी गई थी। जिसमें पता चला है कि फायर ब्रिगेड को केडीए से नए भाजपा कार्यालय का कोई भी नक्शा प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके चलते इस भवन को फायर एनओसी भी नहीं दी गई है। जबकि नया भवन बनने पर एडीए फायर विभाग को स्वीकृत नक्शा भेजता है। जिसके बाद भवन को फायर एनओसी दी जाती है। फायर ब्रिगेड की नहीं है एनओसी आरटीआई में भेजी गई सूचना में फायर विभाग ने बताया है कि उन्हें एडीए की ओर से कोई नक्शा नहीं मिला है। इसलिए उनके विभाग की ओर से भाजपा के नए कार्यालय को फायर की एनओसी भी जारी नहीं की गई ह…