अलीगढ़/बुलंदशहर। फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, कोतवाली में किया निकाह : अलीगढ़ की गुड़िया को बुलंदशहर के आरिफ से हुआ प्यार, शादी के लिए मना किया तो पहुंच गई थाने

अलीगढ़/बुलंदशहर। फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, कोतवाली में किया निकाह : अलीगढ़ की गुड़िया को बुलंदशहर के आरिफ से हुआ प्यार, शादी के लिए मना किया तो पहुंच गई थाने
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़/बुलंदशहर। अलीगढ़ की एक लड़की की बुलंदशहर के एक लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। बात करते-करते दोनों को प्यार हो गया। मिलना-जुलना शुरू हुआ। फिर बात शादी तक पहुंच गई। शादी की बात से ही लड़का मिलने में आनाकानी करने लगा। फोन पर बात करना भी बंद कर दिया। इस बात से नाराज लड़की गुरुवार को थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को अपनी पूरी प्रेम कहानी बताई। इसके बाद पुलिस ने लड़के को शुक्रवार को थाने में बुलाकर दोनों का निकाह करवा दिया। मामला जहांगीराबाद कोतवाली का है। प्राइवेट नौकरी करता है आरिफ प्रेमी आरिफ जहांगीरबाद के रिवाड़ा गांव का रहने वाला है। प्रेमिका गुड़िया अलीगढ़ की मोहल्ला बन्ना देवी की रहने वाली है। आरिफ प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं गुड़िया अभी पढ़ाई लिखाई कर रही है। आरिफ की उम्र 24 साल है। गुड़िया की उम्र 21 साल है। डेढ़ साल से चल रहा है अफेयर गुड़िया ने पुलिस को बताया, डेढ़ साल पहले आरिफ ने उसको फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजा था। उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली थी। काफी दिनों तक हम लोगों की मैसेज पर ही बात हुई। एक दिन आरिफ ने उसका नंबर मांगा। उसने काफी सोच विचार करने के बा…