अलीगढ़। हरदुआगंज उपमंडी के पीछे मिला अधेड़ का शव, कासिमपुर पावर स्टेशन में करता था काम

अलीगढ़। हरदुआगंज उपमंडी के पीछे मिला अधेड़ का शव, कासिमपुर पावर स्टेशन में करता था काम
रिपो. अभिषेक चौधरी हरदुआगंज :- कासिमपुर हरदुआगंज पावर स्टेशन में तैनात टेक्नीशियन फस्ट का शव बुधवार को हरदुआगंज मंडी के पीछे पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर थाना हरदुआगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली तो उन्हें मृतक की जेब से शराब का भरा क्वार्टर मिला। परिजनों को सूचना देकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार मृतक की मौत अधिक शराब पीने के कारण बताई जा रही है। 15 दिनों से गायब थे भगवती प्रसाद Harduaganj Thermal Project में तैनात भगवती प्रसाद( 60 ) पुत्र रामचंद्र टेक्नीशियन के पद पर तैनात था। परिजनों ने बताया है कि वह पिछले पंद्रह दिनों से घर से गायब थे। बताते हैं कि वह मानसिक रूप से भी परेशान थे और कई बार महीनों तक गायब रहते थे। परिजन पहले ही दर्ज करा चुके हैं, रिपोर्ट मंगलवार की शाम करीब साढे़ छह बजे उनसे मोबाइल पर आखिरी बार बात हुई थी। परिजनों ने बताया हैे कि वह शराब पीते थेे, किसी से हमारी कोई रंजिश नहीं थी। केवल जमीन व मकान को लेकर गांव नगला कासिमपुर में मृतक के भाईयों से अनबन रहती थी। गत वर्ष जमीन को लेकर मुकद्दम भी दर्ज हुआ है। जमीन के बंटवारे को लेकर भी वह परेशान रहते थे…