अलीगढ़ में मजदूरों से मारपीट करनेे वालेे भाजपा नेता शल्यराज सिंह गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुआ मारपीट का वीडियो
अलीगढ़ में मजदूरों से मारपीट करनेे वालेे भाजपा नेता शल्यराज सिंह गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुआ मारपीट का वीडियो उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में गांधीपार्क पुलिस ने मजदूरों पर हमला करने वाले भाजपा नेता शल्यराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव भाजपा नेता ने की मारपीट नोएडा में एक महिला से श्रीकांत शर्मा द्वारा बदसलूकी करने के बाद अलीगढ़ में भी एक भाजपा नेता द्वारा मजदूरों को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शल्यराज सिंह मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैमरे में पूरा प्रकरण कैद घटना सोमवार की है। भाजपा नेता गाड़ी लेकर गांधी पार्क क्षेत्र के माली का नगाल स्थित अपने आवास से निकल रहे थे। रास्ते में ही एक निर्माणाधीन अस्पताल के सामने मजदूर सरिया सीधी कर काटने का काम कर रहे थे। गाड़ी न निकलने पर भाजपा का नेता का मजदूरों से विवाद हुआ था। भाजपा नेता ने आरोप बताए गलत इस शल्यराज सिंह का कहना है कि मजदूरों से सरिया साइड में करने को कहा था, लेकिन वो इसके लिए राजी…