बुलंदशहर। दबंगों ने गांव में स्थित पोखर पर किया अवैध निर्माण, जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नहीं हुआ कब्जा मुक्त

बुलंदशहर। दबंगों ने गांव में स्थित पोखर पर किया अवैध निर्माण, जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नहीं हुआ कब्जा मुक्त
रिपो० सुभाष सिंह ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पोखर को कब्जा मुक्त कराने की मांग। बुलंदशहर/शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव निभैडा माजरा मांगलौर तहसील बुलंदशहर में स्थित गाटा संख्या 31 में बनी पोखर आरक्षित थी लेकिन पोखर के अधिकतर भाग पर गांव के दबंग व हैकड और मुठ गर्द लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है जिसकी शिकायत डीएम को लिखित में दी गई जिसका निराकरण 3 अगस्त तक लेखपाल केहर सिंह के द्वारा होना था।  परंतु गांव वालों की माने तो उन्होंने ग्रामीणों ने लेखपाल पर आरोप लगाया है कि अवैध कब्जा करने वाले दबंग व्यक्तियों से पैसों की सांठगांठ करते हुए सही तरीके से पोखर की जांच नहीं की गांव में जलभराव के लिए लगभग 12 बीघा में बनी इकलौती पोखर थी जिसमें पूरे गांव का पानी एकत्रित होता था परंतु पोखर  पर अवैध कब्जा होने के उपरांत गांव का पानी पोखर में नहीं पहुंच पाता है जिसमें मच्छर व अन्य कीड़े मकोड़े पनप रहे हैं ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में  अधिकतर लोग बीमारी की हालत में अन्य अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं जबकि गांव के पानी को इकट्ठा होने का अन्य कोई विकल्प ही नहीं है जिस कारण गांव का गंदा पानी…