बुलंदशहर। आजादी के अमृत महोत्सव पर छात्रों ने दिखाई देशभक्ति, मानवश्रंखला से बनाया भारत का मानचित्र

बुलंदशहर। आजादी के अमृत महोत्सव पर छात्रों ने दिखाई देशभक्ति, मानवश्रंखला से बनाया भारत का मानचित्र
रिपो० रिशू कुमार देशभर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है, आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरे देश से अनोखी तस्वीरें आ रही हैं वहीं स्कूली छात्र - छात्रा भी अपने हुनर और कला के जरिए देशभक्ति की छाप छोड़ रहे हैं।  आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरे देश में एक से बढ़कर एक आयोजन हो रहे हैं, ऐसा ही एक आयोजन बुलंदशहर जिला  के शिकारपुर क्षेत्र माँ भगवती इण्टर कालिज है। यहां कालेज के साढ़े चार सौ छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत का मानचित्र बनाया। माँ भगवती इण्टर कालिज एवं माँ भगवती इण्टरनेशनल स्कूल में 15 अगस्त को 75 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया बुलंदशहर/शिकारपुर।  गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी माँ भगवती इण्टर कालिज एवं माँ भगवती इण्टरनेशनल स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में 15 अगस्त को 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  कला और विद्या की देवी माँ सरस्वती के समक्ष विद्यालय के प्रबन्धक कपिल कुमार सिंघल ने दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त कार्यक्रम को आगे बढ़ाया राष्ट्रीय ध्वज को विद्यालय के स्काउट गाइड्स ने गार्ड ऑफ आनर की सलामी दी। विद्यालय …