हाथरस। सिकंदराराऊ में रुपयों के लेनदेन के विवाद में सोते हुए दंपती पर डाला तेजाब

कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मुगलगढ़ी में बुधवार की देर रात आंगन में सो रहे दंपती पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया। घटना के पीछे रुपयों के लेनेदेन का विवाद बताया जा रहा है। दंपती का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, यहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

डेस्क, समाचार दर्पण लाइव

हाथरस में सिकंदराराऊ के गांव मुगलगढ़ी निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह रात में करीब 11 बजे पत्नी के साथ घर के बरामदे में सो रहा था। गांव का ही अरविंद पुत्र कोमल सिंह घर में घुस आया और उसने पत्नी व उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। चीखपुकार सुनकर अन्य लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद आरोपित वहां से भाग गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर आई। यहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद दंपती को घर भेज दिया गया है।

एसएचओ सिकंदाराऊ एके सिंह ने बताया कि रुपयों के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। जितेंद्र की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0