यूपी की बड़ी खबर। श्रीकांत त्यागी गिरफ़्तार : पत्नी को कॉल करने के बाद पकड़ा गया श्रीकांत त्यागी, तीन साथी भी गिरफ्तार --- जानिए श्रीकांत त्यागी के बारे में आपराधिक इतिहास के साथ - पढ़िए पूरी खबर

यूपी की बड़ी खबर। श्रीकांत त्यागी गिरफ़्तार : पत्नी को कॉल करने के बाद पकड़ा गया श्रीकांत त्यागी, तीन साथी भी गिरफ्तार --- जानिए श्रीकांत त्यागी के बारे में आपराधिक इतिहास के साथ - पढ़िए पूरी खबर
यूपी ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव यूपी। नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने मेरठ से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाकर मेरठ गया था। वह अपने करीबी के घर में छिपा था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। पुलिस कमिश्नर आलोक पांडेय ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिपा हुआ था। इस दौरान वो पत्नी से फोन पर बातचीत की थी। इससे ही पुलिस को अहम सुराग मिले। मंगलवार की सुबह श्रीकांत त्यागी पत्नी से बात कर रहा था। मंगलवार की सुबह ही पत्नी को पुलिस ने फिर से पूछताछ के लिए बुलाया। तब पुलिस श्रीकांत तक पहुंच गई थी। यह भी जानकारी मिली है कि श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था। हालांकि पुलिस ने इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। 25 हजार का घोषित था इनाम बता दें कि, आरोपी श्रीकांत त्यागी के …