यूपी। स्वतंत्रता दिवस पर यूपी में धमाके की साजिश का पर्दाफाश, आजमगढ़ से ISIS का आतंकी गिरफ्तार
यूपी। स्वतंत्रता दिवस पर यूपी में धमाके की साजिश का पर्दाफाश, आजमगढ़ से ISIS का आतंकी गिरफ्तार यूपी डेस्क, समाचार दर्पण लाइव स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बड़ी आतंकी घटना का षड्यंत्र रचा जा रहा था। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (UP ATS) ने आजमगढ़ से आतंकी सबाउद्दीन आजमी को गिरफ्तार कर इस खतरनाक साजिश को नाकाम किया है। आरोपित आजमी आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के सीधे संपर्क में था और उसकी निशानदेही पर बम बनाने के उपकरण, 315 बोर का अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद किया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि सबाउद्दीन लगभग दो वर्षों से आतंकी संगठन के आईएसआईएस के सक्रिय सदस्यों के सीधे संपर्क में था। वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलसि-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) का सदस्य भी है। एटीएस के लखनऊ स्थित थाने में आरोपित के विरुद्ध विधिविरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है। कुछ अन्य संदिग्धों के बारे में भी छानबीन चल रही है। एडीजी ने बताया कि सबाउद्दीन को आजमगढ़ के अमिलो मुबारकपुर से पकड़कर पूछताछ के लिए लखनऊ स्थित एटीएस मुख्यालय लाया गया था, जहां उसके विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ…