यूपी। ट्विन टावरों को गिराया जाएगा आज : NDRF की टीम पहुंची, 560 पुलिसकर्मी को किया गया तैनात , कुछ ही देर में होगा ब्लास्ट
यूपी। ट्विन टावरों को गिराया जाएगा आज : NDRF की टीम पहुंची, 560 पुलिसकर्मी को किया गया तैनात , कुछ ही देर में होगा ब्लास्ट यूपी डेस्क, समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश/ नोएडा। नोएडा के ट्विन टावरों को आज गिराया जाएगा। विध्वंस के बाद प्रदूषण स्तर की निगरानी के लिए विध्वंस स्थल पर स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई है। ट्वि न टावर को गिराने से पहले एडीफिस कंपनी ने की महापूजा नोएडा में ट्विन टावर गिराने से पहले एडिफिस कंपनी की महापूजा हुई। बाकायदा पंडित जी को बुलाकर हवन पूजन किया गया। ट्विन टावर गिराने के लिए की गई इस पूजा में 6 लोग मौजूद थे डिसमें एडिफिस कंपनी के डायरेक्टर उत्कर्ष मेहता समेत उनकी टीम के लोग शामिल हुए। पूजा करीब 1 घंटे चली। इस पूजा का मकसद भगवान से प्रार्थना करना था कि यह कार्य सही तरीके से संपन्न हो जाए। भगवान से यह प्रार्थना की गई कि इस ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण में किसी तरीके का कोई विघ्न ना आए। ट्विन टावर: ट्रैफिक डायवर्जन के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया आज आखिरकार वह दिन आ ही गया, जब नोएडा के ट्विन टावर को गिरा दिया जाएगा। ऐसे में इस आखिरी पल का गवाह बनने के लिए दूर-दूर से लोग सेक्टर-93 पहुंच रहे हैं, ताकि अंतिम बार 'भ्रष्टाचार की इमारत' को गिरते अपनी आंखों से देख सकें। वहीं …