अलीगढ़। कालीन सत्र में माखन चोरी एवं गणेश पूजन लीला का हुआ भावपूर्ण मंचन

अलीगढ़। कालीन सत्र में माखन चोरी एवं गणेश पूजन लीला का हुआ भावपूर्ण मंचन
ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ 29/09/2022 माखन चोरी एवं श्री गणेश पूजन लीला को सांय कालीन सत्र में माखन चोरी लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। नंदनंदन श्री कृष्ण गोपियों को प्रार्थना करने पर सभी के यहाँ दही दूध माखन की चोरी करते हैं।  जबकि नंद बाबा के यहाँ 9 लाख गऊधन था। आज भी नंदगाँव में " छाछ कुन्ड है " फिर भी श्री कृष्ण जो उनके भक्त चाहते हैं, करते हैं। एक दिन सभी गोपियाँ यशोदा माँ के पास श्री कृष्ण बलराम की शिकायत करने जाती है । कृष्ण बलराम की बुद्धि सुधर जाय इसके लिये नंद यशोदा शांडिल्य ऋषि से • गणेज जी का अनुष्ठान कराते हैं । गणेश जी का कृष्ण बलराम से पूजन , आरती करायी गयी और गणेश जी का लड्डुओं का भोग लगाया गया। जब सभी नेत्र बंद करके बैठ गये तो कृष्ण बलराम एवं सभी सखाओं ने गणेश जी के समक्ष रखे लड्डुओं को खाकर पुनः आँख बन्द करके बैठ गये जब नंद यशोदा ने देखा कि गणेश जी के समक्ष रखे लड्डू कहाँ गये तो श्री कृष्ण का कान पकड़कर जैसे जी मारने को हाथ उठाया गणेश जी प्रकट हो गये और कहा सभी लड्डू मैंने ही पाये हैं। मैं आपकी भक्ति से अति प्रसन्न हूँ।  आप जो चाहें वर माँग लो। मैय्या प्रसन्न हो जाती…