एटरनल जीनियस वन संस्था के बैनर तले विश्व में पहली बार अलीगढ़ में वीरांगना राजमाता जीजाबाई के सम्मान में आयोजित हुआ मातृशक्ति सम्मान - सांस्कृतिक कार्यक्रम

एटरनल जीनियस वन संस्था के बैनर तले विश्व में पहली बार अलीगढ़ में वीरांगना राजमाता जीजाबाई के सम्मान में आयोजित हुआ मातृशक्ति सम्मान - सांस्कृतिक कार्यक्रम
ब्यूरो चीफ, अलीगढ़ विश्व में पहली बार मराठा सम्राट सनातनी योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की माँ जीजाबाई जी के सम्मान में पराग रेस्टोरेंट रामघाट रोड़, अलीगढ़ में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के क्रम में एटरनल जीनियस वन संस्था द्वारा "राजमाता जीजाबाई" मातृशक्ति सम्मान नामक निःशुल्क योग, ताइक्वांडो, चित्रकला, मेहंदी, नृत्य, गायन एवं मॉडलिंग का साँस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माॅडल एवं टीवी अभिनेत्री कुसुम सिंह कविता जी ने वीरांगना राजमाता जीजाबाई के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री कुसुम सिंह कविता जी ने कहा कि एटरनल जीनियस वन संस्था निरंतर सनातन धर्म, भारतीय सभ्यता और वैदिक संस्कृति को बढावा देने की दिशा में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। जिससे युवाओं में उच्च कोटि के संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो रही है। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में नारीशक्ति का नेतृत्व कर रहीं लगभग 140 मातृशक्तियों को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया एवं साँस्कृतिक कार्यक्रम में लग…