अलीगढ़ | मनगढंत साक्ष्य बनाकर युवक की हत्या में निर्दोष सैफ को भेजा गया था जेल, जानिए पूरा मामला

अलीगढ़ | मनगढंत साक्ष्य बनाकर युवक की हत्या में निर्दोष सैफ को भेजा गया था जेल, जानिए पूरा मामला
निखिल शर्मा महानगर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर यासीन के 10वीं में पढ़ने वाले बेटे सेवी (16) की हत्या में हमदर्द नगर निवासी सैफ आलम नाम के जिस युवक को जेल भेजा गया था, दरअसल वह निर्दोष था। शासन स्तर पर हुई शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू स्तर से हुई जांच में उसे निर्दोष बताया गया है। ईओडब्ल्यू की ओर से उस समय इस मुकदमे के विवेचक रहे इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी पर सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ में मुकदमे की विवेचना भी ईओडब्ल्यू द्वारा ही की जाएगी। वर्ष 2002/03 में दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी यासीन का बेटा जमालपुर रामनगर निवासी सेवी सेवी मैरिस रोड स्थित एक कान्वेंट स्कूल में दसवीं का छात्र था। स्कूल के बाद वह शाम के समय ट्यूशन पढ़ने जाता था। यह वाकया 15 सितंबर 2015 की देर शाम का है। ट्यूशन के बाद सेवी घर जाने के बजाय दोस्तों के साथ इधर-उधर घूमता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात करीब साढ़े नौ के लगभग जब सेवी अपने कुछ दोस्तों के साथ मेडिकल रोड पर जामिया उर्दू के पास एक दुकान पर कोल्डड्रिंक पी रहा था, तभी अचानक आपस में ही कुछ विवाद हुआ और फायरिंग ह…