बुलंदशहर। अखिल भारतवर्षीय श्री चौरासिया ब्राह्मण सभा का कार्यकारणी चुनाव इन्होंने की जीत दर्ज

रिपो० राजेश शर्मा

बुलंदशहर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी के लेकर बीते दिन चुनाव आयोजित किया गया था। ब्राह्मण सभा भवन में कार्यकारिणी के गठन को लेकर ब्राह्मण समाज बंधुओ की बैठक का आयोजन भी किया गया था। कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा व और मंथन किया गया था।

बैठक के बाद चुनाव अधिकारी श्रीकांति स्वरूप शर्मा की देख रेख में सर्वसमिति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्री चौरासिया ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश के निर्वाचन से संबंधित चुनाव परिणाम की घोषणा की गई जिसमें नरेन्द्र कौशिक उर्फ इन्द्रा कुमार - अध्यक्ष, भूपेन्द्र शर्मा - उप प्रधान, मोहन पाल - उप प्रधान, सत्यप्रकाश शर्मा - मंत्री विशन स्वरूप - उप मंत्री, गुरुदत्त शर्मा - उप मंत्री, दिनेश कुमार शर्मा उर्फ टोनी - कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार - लेखा निरीक्षक के पद पर जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश निर्वाचन कमेटी द्वारा 5 वर्ष की वैधता के साथ पदवार प्रमाण पत्र जारी कर दिए। जिसमे सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करत हुए एक दूसरे को फुल माला पहनाकर सम्मानित कर प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0