आगरा | एसएसपी ने दिए दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, डर से हुआ भूमिगत, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का है आरोप
आगरा | एसएसपी ने दिए दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, डर से हुआ भूमिगत, 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का है आरोप डेस्क, समाचार दर्पण लाइव रिश्वत में 50 हजार रुपये लेकर मुकदमे से जानलेवा हमला और गर्भपात की धारा हटाने का आरोपी थाना एत्माद्दौला का दरोगा मनवीर सिंह भूमिगत हो गया है। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद दरोगा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। वह घर में नहीं मिला। उसके रिश्तेदारी में छिपे होने की आशंका है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। उधर, मुकदमे में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा भी लगाई जाएगी। इसके लिए आईजी से अनुमति लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ये है मामला कालिंदी विहार निवासी खुशबू ने 3 अगस्त को थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मथुरा के औरंगाबाद स्थित नरसीपुरम निवासी पति संजय, ससुर रनवीर और सास शिवकुमारी को नामजद किया था। मुकदमे में दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला, आपराधिक साजिश और गर्भपात कराने की धारा लगी थीं। विवेचना एसआई मनवीर सिंह कर रहे थे। आरोप है कि विवेचक ने 50 हजार रुपये लेकर जानलेवा हमला, गर्भपात कराने और आपराधिक साजिश की धारा हटाकर धारा 498ए, 506, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में 16 अक्तूबर को चार्जशीट ल…