अलीगढ़। हरदुआगंज में एक घंटे में दो जगह लूट, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अलीगढ़। हरदुआगंज में एक घंटे में दो जगह लूट, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
हरदुआगंज थाना क्षेत्र के साधू आश्रम के निकट बुधवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक घंटे के अंतराल में दो जगहों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश तमंचे के बल पर लाखों के गहने व नगदी लूटकर फरार हो गए। सरेशाम की वारदात से क्षेत्र में खौफ व्याप्त रहा। सूचना के बाद नहीं सक्रिय हुई पुलिस पहली वारदात रामघाट रोड पर शाम 6:35 पर हुई पीडि़त कमल सिंह पुत्र भगवानदास निवासी नगला मानसिंह अलीगढ़ ने बताया कि वह बायोमेट्रिक मशीन रिपेयर का काम करता है। बुधवार को वह पीएनबी बैंक शाखा नारौरा से पासबुक मशीन ठीक करके अलीगढ़ आ रहा था। साधू आश्रम चौराहे पर पहुंचा जहां से अपाचे बाइक पर सवार बदमाश उसका पीछा करने लगे, साधू आश्रम पार करते ही बदमाशों ने बराबर बाइक लाकर गाड़ी की चाबी खींचकर गिरा लिया तथा तमंचा तानकर मोबाइल, बैग व पर्स लूट लिया। बैग में बैंक के जरूरी साफ्टवेयर, कागजात व पर्स में 27 रूपये नगदी थी। घटना को अंजाम देकर बदमाश वापस भाग गए। बताया कि घटना की सूचना तुरंत थाने देने के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। चलती बाइक में बदमाशों ने मारी लात बदमाशों ने बुधवार शाम 7:30 बजे साधू-आश्रम-कासिमपुर रोड पर दंपत्…