अलीगढ़। गभाना समेत चार नगर पंचायतों में ओबीसी से ज्यादा एससी के लिए आरक्षित हुए वार्ड
अलीगढ़। गभाना समेत चार नगर पंचायतों में ओबीसी से ज्यादा एससी के लिए आरक्षित हुए वार्ड डेस्क, समाचार दर्पण लाइव Aligarh civic elections : नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिले की चार नगर पंचायतों में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) से एससी (अनुसूचित जाति) के लिए अधिक वार्ड आरक्षित हुए हैं। इनमें गभाना, जवां, विजयगढ़ व मडराक शामिल हैं। यह सभी नवसृजित नगर पंचायत हैं। पहली बार सभासद का चुनाव इनमें होना है। इसके अलावा सात नगर पंचायतों में पिछड़ा वर्ग व एससी को बराबर-बराबर वार्ड आरक्षित किए हैं। इनमें भी तीन नवसृजित नगर पंचायत शामिल हैं। नगर निगम, दो नगर पालिका समेत अन्य आठ नगर निकायों में ओबीसी को एससी से अधिक वार्ड आरक्षित किए गए हैं। प्रशासन ने प्रस्तावित आरक्षण शासन में भेज दिया गया। अंतिम मुहर शासन से ही लगेगी। ऐसे में थोड़ा बहुत संशोधन से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। 19 निकायों में होने हैं चुनाव 2016 में जिले के 12 नगरीय निकायों में चुनाव हुए थे। लेकिन कुछ दिन बाद ही सात नगर पंचायतें और बढ़ गई हैं। अब जिले में 19 निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें नगर निगम, दो नगर पालिका व 16 नगर पंचायत शामिल हैं। पिछले दिनों शासन स्तर से निकाय चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण का आदेश जारी किया था। मंगलवार क…