अलीगढ़। गोंडा : में पुलिसकर्मी के घर चोरी: 5 लाख रुपए, 28 तोला सोना व ढाई किलो चांदी ले उड़े चोर 15 दिन पहले हुई थी शादी
अलीगढ़। गोंडा : में पुलिसकर्मी के घर चोरी: 5 लाख रुपए, 28 तोला सोना व ढाई किलो चांदी ले उड़े चोर 15 दिन पहले हुई थी शादी ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव गोंडा :- कस्बे में चोरों ने रविवार रात पुलिसकर्मी के घर को निशाना बनाया और 21 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और जिन कमरों में परिवार के लोग सो रहे थे, उन्हें बाहर से बंद कर मुख्य कमरे में जाकर करीब पांच लाख रुपये व 16 लाख रुपये के आभूषण ले गए। पुलिसकर्मी की 15 दिन पहले ही शादी हुई है। बदमाश शादी में बनवाए गए सभी आभूषण ले गए। पुलिस आरोपितों की तलाश में सीसीटीवी खंगाल रही है। 28 तोला सोना व ढाई किलो चांदी चोरी गौंडा कस्बे के रहने वाले विजेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। उनका इकलौता बेटा विश्वेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में है। वर्तमान में मुजफ्फरपुर में तैनात है। विजेंद्र ने बताया कि चार दिसंबर को बेटे की शादी खुर्जा निवासी आरती से हुई है। शादी में 10 लाख रुपये नकद मिले थे। आभूषण भी बनवाए थे। विश्वेंद्र छुट्टी लेकर घर आए थे। आरती अंदर के कमरे में सो रहे थे। विजेंद्र की पत्नी गायत्री देवी व बेटी निशा बाहर के कमरे में सो रहे थे। विजेंद्र बाहर की तरफ घेर में पशुओं के पास चारपाई पर लेटे थे। बदमाश मुख्य दरवाजे का ताला तोड…