नीलांचल एक्सप्रेस हादसा : मदद के नाम पर रेलवे ने मृतक के साथ किया भद्दा मजाक, 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद पर भड़के परिजन

नीलांचल एक्सप्रेस हादसा : मदद के नाम पर रेलवे ने मृतक के साथ किया भद्दा मजाक, 15 हजार रुपये की आर्थिक मदद पर भड़के परिजन
DESK SDLIVE NEWS दिल्ली से आ रही नीलांचल एक्सप्रेस में शुक्रवार को दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सोमना और डांबर रेलवे स्टेशन के बीच लोहे की सरिया घुस जाने से जनरल कोच में सवार सुल्तानपुर के हरिकेश दुबे की हुई मौत को लेकर परिजनों में रेलवे की लापरवाही को लेकर खासा रोष है। उन्हें शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद रेलवे अफसरों ने अनुग्रह राशि के रूप में 15 हजार रुपये देकर कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा तो पिता संतराम दुबे, भाई राकेश दुबे आदि तमाम परिजन और रिश्तेदार भड़क उठे। उन्होंने कहा कि रेलवे की घोर लापरवाही से हरिकेश की मौत हुई है। इसलिए सहायता राशि को नहीं लेंगे। गुस्साए परिजन एंबुलेंस में शव को लेकर रेलवे स्टेशन पर आ गए। परिजनों का आरोप था कि स्थानीय रेल प्रशासन ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। जबकि वे आग्रह करते रहे। पूरी रात परिजन इधर से उधर भटकते रहे। तब जाकर सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने कहा कि अफसरों का यह रवैया ठीक नहीं है। रेलवे अफसरों ने जैसे- तैसे उन्हें समझाया एंबुलेंस समेत सुल्तानपुर के लिए रवाना कराया। उधर, रेलवे अफसरों की संयुक्त टीम ने अलीगढ़ पहुंचकर जां…