दो पक्षों में पथराव, PRV के शीशे टूटे:अलीगढ़ में पुलिस ने भागकर बचाई जान, 24 नामजद; 6 अरेस्ट
दो पक्षों में पथराव, PRV के शीशे टूटे:अलीगढ़ में पुलिस ने भागकर बचाई जान, 24 नामजद; 6 अरेस्ट निखिल शर्मा अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस की पीआरवी वहां पहुंची तो भी आरोपी नहीं रुके और पथराव करते रहे। जिसमें पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के सामने ही पथराव लगातार जारी रहा और पुलिस कर्मियों ने भी वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद थाने की और फोर्स पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों पक्षों के 24 लोगों को नामजद किया है। जिसमें से आधा दर्जन को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। गेट लगाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद कस्बा दादों के आदर्श नगर इलाके में शुक्रवार को गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। एक पक्ष की ओर से पत्थरबाजी शुरू कर दी गई तो दूसरे पक्ष ने भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। दिन दहाड़े पत्थरबाजी होने पर क्षेत्र में भगदड़ मच गई और लोग इधर उधर भागने शुरू हो गए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस की पीआरवी 0757 मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भी नहीं…