दो पक्षों में पथराव, PRV के शीशे टूटे:अलीगढ़ में पुलिस ने भागकर बचाई जान, 24 नामजद; 6 अरेस्ट


निखिल शर्मा
अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस की पीआरवी वहां पहुंची तो भी आरोपी नहीं रुके और पथराव करते रहे। जिसमें पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के सामने ही पथराव लगातार जारी रहा और पुलिस कर्मियों ने भी वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद थाने की और फोर्स पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों पक्षों के 24 लोगों को नामजद किया है। जिसमें से आधा दर्जन को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
गेट लगाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
कस्बा दादों के आदर्श नगर इलाके में शुक्रवार को गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। एक पक्ष की ओर से पत्थरबाजी शुरू कर दी गई तो दूसरे पक्ष ने भी पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
दिन दहाड़े पत्थरबाजी होने पर क्षेत्र में भगदड़ मच गई और लोग इधर उधर भागने शुरू हो गए। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस की पीआरवी 0757 मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भी नहीं रुके और पत्थरबाजी करते रहे। इसमें पुलिस की पीआरवी क्षतिग्रस्त हो गई है।
दोनों पक्षों से 3 हुए घायल
हंगामे के दौरान लगभग आधा घंटे तक दोनों पक्षों में पथराव होता रहा। जिसमें दोनो पक्षों के तीन लोग घायल हो गए हैं। घायल होने वालों में मुन्नी देवी पत्नी शिवनारायण, नाहर सिंह पुत्र मोती सिंह और योगेश पुत्र कमल सिंह शामिल हैं, जिन्हें समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
9 महिलाएं भी हुई नामजद
पुलिस ने पत्थरबाजी करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 24 लोगों को नामजद किया गया है, इसमें 9 महिलाएं भी शामिल हैं। एक पक्ष की तहरीर पर सर्वेश पुत्र शिवनारायण की तहरीर पर कमल सिंह, नाहर सिंह पुत्रगण मोती सिंह, भव्यप्रकाश, अतुल पुत्रगण नाहर सिंह, सचिन, योगेश कुमार पुत्रगण कमल सिंह, मोती सिंह पुत्र भोजराज, सोमवती देवी पत्नी कमल सिंह, ह्देश देवी पत्नी नाहर सिंह, गरिमा पत्नी भव्यप्रकाश, ज्योति पत्नी सचिन कुमार, सरिता पुत्री कमल सिंह समेत 12 लोगों पर FIR हुई है।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सचिन कुमार पुत्र कमल सिंह ने सर्वेश, देशपाल पुत्रगण शिवनारायण, रवेन्द्र पुत्र सर्वेश, अजय, विजय पुत्रगण तालेबर सिंह, जयपाल सिंह, रामखिलाड़ी पुत्रगण सरनाम सिंह, देवेन्द्र, अवधेश पुत्रगण जयपाल, ग्रीषवती देवी पत्नी तालेबर सिंह, मुन्नी देवी पत्नी शिवनारायण, अरूणादेवी पत्नी रामखिलाड़ी, राममृर्ति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
सीओ छर्रा शुभेंदु सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के पथराव में पीआरवी का शीशा टूट गया था। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। लगभग आधा दर्जन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है


और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0