अलीगढ़ में चल रहा था इलाज, अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने बेहोश कर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म
अलीगढ़ में चल रहा था इलाज, अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने बेहोश कर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म SDLive News अलीगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। दादों क्षेत्र से अलीगढ़ आकर इलाज कराने वाली एक महिला के साथ होम्योपैथी डॉक्टर ने दुष्कर्म किया है। आरोपी डॉक्टर महिला का अल्ट्रासाउंड कराने के बहाने उसे लेकर गया और दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर उसे अपने किसी परिचित के घर लेकर गया और नींद की दवा खिला दी। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई और आरोपी डॉक्टर अपनी हवस को पूरा करता रहा। जब महिला को होश आया तो उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद डॉक्टर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अचलताल में चलता है चैरिटेबल हॉस्पिटल अलीगढ़ के अचलताल स्थित रामलीला मैदान में ट्रस्ट का देवत्रय चैरिटेबल हॉस्पिटल चलता है। यहां होम्योपैथी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह चौहान (BHMS) की नियुक्ति थी। दादों क्षेत्र की एक महिला पिछले 7 महीनों से उनसे अपना इलाज करा रही थी। महिला हर महीने अलीगढ़ आती थी और दवाइयां लेकर जाती थी। गुरुवार को भी महिला अपना इलाज कराने के लिए अलीगढ़ आर्इ थी। जिसके बाद डॉक्टर ने महिला से अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। आरोपी डॉक्टर ने महिला…