अलीगढ़ | नौकरी के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म बाइक एजेंसी मालिकों पर है आरोप

अलीगढ़ | नौकरी के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म बाइक एजेंसी मालिकों पर है आरोप
SDLive News अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक बाइक एजेंसी के शोरूम मालिक नौकरी के नाम पर उसके साथ पिछले कई महीनों से सामूहिक दुष्कर्म कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। जब महिला ने इसका विरोध करना चाहा तो आरोपियों ने उसे धमकाया और उसके बच्चे को भी जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद महिला शांत हो गई और चुपचाप सब सहती रही। जब वह किसी तरह बचकर निकली तो उसने मामले में पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। गुरुवार को महिला एसएसपी से मिलने आई थी, लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। दोनों आरोपी हैं सगे भाई पीड़ित महिला ने बताया कि वह खैर की रहने वाली है। उसने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं और उनकी बाइक एजेंसी है। वह उसे नौकरी का झांसा देकर खैर से लेकर आए थे। जिसके बाद कुछ दिन उन्होंने उसे अपनी एजेंसी में ही रखा और फिर एक किराए के मकान में रख दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। एक दिन तो आरोपियों ने उसके बेट…