अलीगढ़ | नौकरी के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म बाइक एजेंसी मालिकों पर है आरोप

 

SDLive News

अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक बाइक एजेंसी के शोरूम मालिक नौकरी के नाम पर उसके साथ पिछले कई महीनों से सामूहिक दुष्कर्म कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

जब महिला ने इसका विरोध करना चाहा तो आरोपियों ने उसे धमकाया और उसके बच्चे को भी जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद महिला शांत हो गई और चुपचाप सब सहती रही। जब वह किसी तरह बचकर निकली तो उसने मामले में पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। गुरुवार को महिला एसएसपी से मिलने आई थी, लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हो सकी।

दोनों आरोपी हैं सगे भाई

पीड़ित महिला ने बताया कि वह खैर की रहने वाली है। उसने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं और उनकी बाइक एजेंसी है। वह उसे नौकरी का झांसा देकर खैर से लेकर आए थे। जिसके बाद कुछ दिन उन्होंने उसे अपनी एजेंसी में ही रखा और फिर एक किराए के मकान में रख दिया।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। एक दिन तो आरोपियों ने उसके बेटे के सिर पर तमंचा भी रख दिया। इस कारण वह शांत रही और आरोपी उसका लगातार शोषण करते रहे।

धोखे से मकान बिकवाने का भी आरोपी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति नशेड़ी किस्म का था और कई साल पहले ही कहीं चला गया था। इसके बाद वह खुद ही अपने बच्चों का भरण पोषण कर रही है। खैर में उसका एक मकान था, इस पर भी आरोपियों की नजर थी। आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर मकान भी ठग लिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने अपने किसी रिश्तेदार के नाम उसके मकान का बयनामा करा दिया, जिसके बाद वह सड़क पर आ गई है। उनसे क्षेत्रिय थाने में शिकायत की, मगर कई दिन चक्कर लगाने के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद वह एसएसपी से मिलने आई थी, लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। अब वह दुबारा आएगी।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत आने पर मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0