यूपी | गैंगरेप पीड़िता की जुबानी दरिंदगी की कहानी:बोली- मुंह में कपड़ा ठूंसकर थप्पड़ मारते; वो कहते रहे नया साल इसके साथ ही मनाएंगे

 SDLive News

बरेली में 16 साल किशोरी के साथ नए साल पर 5 लोगों ने रेप किया। वो सब गांव के रहने वाले थे। पहले भी वो कई ऐसी हिम्मत कर चुके हैं। हालांकि FIR के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया। अब पुलिस ने लड़की का मेडिकल करा लिया है। लड़की ने अपनी मां को जो आपबीती सुनाई, वो बहुत खौफनाक है। लड़की के मुताबिक रात में कई घंटे तक आरोपी लड़के मेरी असमत को लूटते रहे। वो सब कुछ किया गया, जो मैं बता भी हीं सकती।

6 महीने पहले रेप हुआ, वीडियो से करता था ब्लैकमेल

ये घटना भमोरा इलाके के एक गांव की है। यहां रहने वाले किसान की 16 साल की बेटी के साथ ये वारदात हुई। 1 जनवरी की रात करीब 8 बजे गांव के ही रहने वाले राजू ने लड़की को बुलाया। दोनों एक ही गांव के होने के कारण एक-दूसरे को जानते थे। लड़की चली गई। वहां पहले से सचिन अपने दोस्तों के साथ था। सचिन 6 माह पहले भी इसी लड़की से रेप कर चुका है। सचिन के पास लड़की की एक अश्लील वीडियो मौजूद थी। जिसके सहारे वो उसको ब्लैकमेल करता था। पीड़िता ने बताया कि जब मैं गांव में एक घर में पहुंची तो सचिन और उसके 4 साथियों ने मुझे दबोच लिया। उन्होंने कहा- तूझे नए साल पर बुलाया है, तेरे साथ ही मनाएंगे।

'नया साल मेरे लिए दुखदायी'

लड़की ने गुहार लगाई कि मेरा अश्लील वीडियो डिलीट कर दो। मुझे छोड़ दो। मगर उसके बाद भी वो नहीं माने। युवकों ने उसको बंधक बना लिया। सचिन ने मुझसे कहा कि आज जो कुछ होगा, सब तूझे सहन करना पड़ेगा। लड़की ने रोते हुए कहा कि मेरा नया साल इतना दुखदायी होगा मैने सोचा भी नहीं था।

सचिन ने कहा- इसके मुंह में कपड़ा ठूंस दो

पीड़िता के अनुसार जब मैंने आरोपियों से छूटकर भागने के लिए शोर मचाया तो 4 युवकों ने जबरन मुझे पकड़ लिया। जैसे ही मैं चिल्लाई मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पहले सचिन ने मेरे साथ रेप किया, आरोपी लगातार मुझे टॉर्चर करते रहे। सचिन के बाद सचिन के दोस्त बाबू, राजू, अमित और अमन ने भी रेप किया।

पीड़िता ने कहा कि मैने बहुत हाथ जोड़े, लेकिन आरोपी नही माने। आरोपी कहते यदि घर जाकर कहा कहा तो समझ लेना मार देंगे। मैं डरी रही, सहमी रही कि हे भगवान किसी तरह मुझे बचा लेना।

रेप करते और थप्पड़ मारते

पांचों युवकों ने किशोरी के साथ मारपीट भी की। पीड़िता को धमकी दी कि तेरी वीडियो वायरल कर देंगे, पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। रात में पीड़िता को कई घंटे बाद छोड़ा गया। पीड़िता रात में किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। मां और परिवार ने बेटी को हिम्मत दी। कि तू हार मत, आरोपियों को वह सजा दिलाई जाएगी। इसके बाद लड़की की मां ने एसएसपी बरेली अखिलेश चौरसिया को पूरा मामला बताया। एसएसपी ने भमोरा थाने में केस दर्ज कराया है।

सहेली ने दोस्ती कर झांसे में फंसाया

लड़की ने पुलिस और अपने परिवार को बताया कि सचिन पहले से जानता है। सचिन ड्राइवर का काम करता था। जून 2022 में लड़की अपनी सहेली के साथ आती-जाती थी। उस समय किशोरी की सहेली की शादी हो गई। इसी सहेली को मोहरा बनाकर आरोपी सचिन ने लड़की के साथ रेप किया। जून 2022 में सचिन लड़की को एक खंडहर में ले गया। यहीं पर किशोरी के साथ रेप किया, सचिन के अन्य साथियों ने वीडियो बनाई। जहां सचिन ने धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो बदनाम कर देंगे। इसके बाद किशोरी ने डर के कारण अपने परिवार को कुछ नहीं बताया।

2 आरोपी अरेस्ट हुए

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। 5 लड़के और 1 महिला नामजद की गईं हैं। लड़की का मेडिकल कराया गया है। 2 आरोपी राजू और अमित अरेस्ट कर लिए गये हैं।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0