अलीगढ़ के जवां में घर में घुसा तेंदुआ, परिवार पर किया अटैक, 12 घंटे बाद किया जा सका रेस्क्यू
अलीगढ़ के जवां में घर में घुसा तेंदुआ, परिवार पर किया अटैक, 12 घंटे बाद किया जा सका रेस्क्यू SDLive News उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जवां गांव में एक घर में तेंदुआ घुस जाने से सनसनी मच गई। गांव में तेंदुए ने एक बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे बच्चा घायल हो गया। तेंदुए का हमले के बाद ग्रामीणों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया है। बाद में पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर आई और लगभग 12 घंटे के रेस्कयू के बाद तेंदुए को पकड़ा जा सका। घटना को लेकर अलीगढ़ के जिला वन पदाधिकारी दिवाकर वशिष्ठ ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि गांव के ही प्रेम कुमार के घर में तेंदुआ घुस गया है। जिसके बाद अलीगढ़ वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। बता दें कि इस दौरान गांव के लोग तेंदुए को देखने के लिए प्रेम कुमार के घर जमा रहे। क्या है मामला: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की जवां नगर पंचायत में शनिवार (7 जनवरी) की सुबह साढे़ आठ बजे एक गेंहू के खेत में कुछ हलचल हुई, तो वहां 15 साल का विशाल देखने पहुंचा। उसे लगा कोई जानवर है, उसे भगाने के लिए जैसे ही विशाल ने पत्थर मारा तेंदुए ने बच्चे पर जानलेवा हमला बोल दिया। बच्चे की चिल्लाहट सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ गांव के अंदर…