अलीगढ़ में मुस्लिम युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी
अलीगढ़ में मुस्लिम युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी SDLive News अलीगढ़ में एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हिंदू लड़की के साथ गैर समुदाय के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी दी। कहा किसी को बताया जान से मार दूंगा। जिसके बाद मौके से भागने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए। जिसके बाद युवक को पकड़ कर पिटाई की। जिसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना मडराक थाना क्षेत्र की है। घटना के समय अकेली थी किशोरी मडराक के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी मंगलवार को अपने घर में अकेली थी। उसकी मां शिक्षिका है और उसके पिता बन्नादेवी थाना क्षेत्र में एक ताला फैक्ट्री में काम करते हैं। हर दिन की तरह दोनों काम पर जाने के लिए घर से निकल गए थे। माता-पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान बन्नादेवी थाना क्षेत्र के RTI कॉलोनी निवासी सादिक उर्फ राजू पुत्र रहीस उर्फ भोला घुसा आया। आरोपी ने किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। किशोरी की आवाज सुनकर जब पड़ोसी वहा…