यूपी | गैंगरेप पीड़िता की जुबानी दरिंदगी की कहानी:बोली- मुंह में कपड़ा ठूंसकर थप्पड़ मारते; वो कहते रहे नया साल इसके साथ ही मनाएंगे
यूपी | गैंगरेप पीड़िता की जुबानी दरिंदगी की कहानी:बोली- मुंह में कपड़ा ठूंसकर थप्पड़ मारते; वो कहते रहे नया साल इसके साथ ही मनाएंगे SDLive News बरेली में 16 साल किशोरी के साथ नए साल पर 5 लोगों ने रेप किया। वो सब गांव के रहने वाले थे। पहले भी वो कई ऐसी हिम्मत कर चुके हैं। हालांकि FIR के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया। अब पुलिस ने लड़की का मेडिकल करा लिया है। लड़की ने अपनी मां को जो आपबीती सुनाई, वो बहुत खौफनाक है। लड़की के मुताबिक रात में कई घंटे तक आरोपी लड़के मेरी असमत को लूटते रहे। वो सब कुछ किया गया, जो मैं बता भी हीं सकती। 6 महीने पहले रेप हुआ, वीडियो से करता था ब्लैकमेल ये घटना भमोरा इलाके के एक गांव की है। यहां रहने वाले किसान की 16 साल की बेटी के साथ ये वारदात हुई। 1 जनवरी की रात करीब 8 बजे गांव के ही रहने वाले राजू ने लड़की को बुलाया। दोनों एक ही गांव के होने के कारण एक-दूसरे को जानते थे। लड़की चली गई। वहां पहले से सचिन अपने दोस्तों के साथ था। सचिन 6 माह पहले भी इसी लड़की से रेप कर चुका है। सचिन के पास लड़की की एक अश्लील वीडियो मौजूद थी। जिसके सहारे वो उसको ब्लैकमेल करता था। पीड़िता ने बताया कि जब मैं गांव में एक घर में पहुंची तो सचिन और उसके 4 साथियों ने मुझे दबोच लिया। उन्होंने कहा- तूझे नए साल पर बुलाया है, ते…