बुलंदशहर में मकान में ब्लास्ट, 6 की मौत:खेत में बने मकान में बना रहे थे केमिकल, शवों के उड़े चीथड़े; दूर-दूर तक गिरे टुकडे,महिला का केवल सिर मिला, धड़ की तलाश जारी

बुलंदशहर में मकान में ब्लास्ट, 6 की मौत:खेत में बने मकान में बना रहे थे केमिकल, शवों के उड़े चीथड़े; दूर-दूर तक गिरे टुकडे,महिला का केवल सिर मिला, धड़ की तलाश जारी
ललित चौधरी बुलंदशहर में एक मकान में ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ है। ​​​बताया जा रहा है कि मकान खेतों के बीच में बना था। इसमें केमिकल बनाया जा रहा था। धमाके की वजह सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। भारी फोर्स के साथ मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद थीं। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव में हुई है। खेत मालिक सतीश को तलाश रही पुलिस लेखपाल की जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि यह खेत किसी सतीश नामक युवक के नाम है। यह घर भी उसी ने बनवा रखा था। उसने ये मकान इन लोगों को किराए पर देख रखा है। पुलिस अब यह पता लगाने का काम कर रही है कि जो काम यहां हो रहा था वह सतीश करवा रहा था या ये लोग अपना खुद का काम कर रहे थे। महिला का केवल सिर मिला, धड़ की तलाश जारी हादसे में मारे गए छह लोगों में 3 हिंदू लड़के अभिषेक (20), चंद्रपाल और विनोद हैं। उनके साथ मुस्लिम रईस जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। रईस के साथ में एक 5 वर्ष का बच्चा आहद भी था। वहीं, एक महिला का सिर भी बरामद हुआ है। उसके धड़ को खोजा जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सुबूत स्थ…