अलीगढ़ | खेत में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या,पुलिस ने 3 बेटों को लिया हिरासत में, जानिए पूरा मामला
अलीगढ़ | खेत में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या,पुलिस ने 3 बेटों को लिया हिरासत में, जानिए पूरा मामला SDLive News अलीगढ़ में शनिवार को बुजुर्ग दंपती का शव खेत में पड़ा मिला। दोनों पति-पत्नी खेत में ही झोपड़ी बनाकर परिवार से अलग रहते थे। जबकि उनके तीन बेटे गांव में मकान में रहते थे। सुबह पोती झोपड़ी में दूध लेकर आई थी। तब उसने दोनों के शव देखे तो चीखकर भागी और लोगों को बताया। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया है। ग्रामीण बोले, संपत्ति का चल रहा था विवाद इगलास के गांव बादामपुर निवासी रामजीलाल (80) और उनकी पत्नी भगवान देवी (70) पिछले कई सालों से अपने परिवार से अलग रह रहे थे। वह गांव के बाहर खेतों में दुर्गा मंदिर के पास झोपड़ी डालकर रहते थे। शनिवार को दोनों पति पत्नी के शव मृत अवस्था में मिले हैं। दोनों के शरीर पर चोंट के निशान हैं और गले में भी निशान पाए गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने झोपड़ी के अंदर से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं यह आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर दोनों की हत्या की गई है। सं प…