अलीगढ़ | जमीन वापस लेने पर की थी मां-बाप की हत्या,बेटे से दुखी बुजुर्ग दंपती खेत में झोपड़ी बनाकर रहते थे
अलीगढ़ | जमीन वापस लेने पर की थी मां-बाप की हत्या,बेटे से दुखी बुजुर्ग दंपती खेत में झोपड़ी बनाकर रहते थे SDLive News अलीगढ़ में दो दिन पहले हुई बुजुर्ग दंपती की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, जमीन वापस लेने से नाराज होकर बेटे ने माता-पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसको लेकर उसका माता-पिता से कई दिनों से झगड़ा हो रहा था। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला इगलास थाना क्षेत्र के बादामपुर गांव का है। पुलिस के मुताबिक, बादामपुर गांव की एक झोपड़ी में 80 साल के रामजीलाल का कुछ दिन पहले बेटों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पिता ने बेटों से 20 बीघा जमीन वापस ले ली। वह पत्नी के साथ खुद ही जमीन की देखभाल कर रहे थे। वहीं, बुजुर्ग दंपती घर छोड़कर खेतों में झोपड़ी बनाकर रहते थे। 25 मार्च को दंपती की मिली थी लाश 25 मार्च को रामजीलाल और उनकी पत्नी भगवान देवी की लाश झोपड़ी में मिली थी। पोती सुबह घर पहुंची, तो घटना का पता चला। उसने मामले की जानकारी घरवालों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। प्राथमिक जांच में दंपती के बेटों पर हत्या का शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरो…