जवानों ने ट्रेन में किया रेप, कोच में मिले सबूत:अंदर टूटी चूड़ियां, बाहर शराब की खाली बोतलें मिलीं; 36 घंटे बाद तीसरा जवान अरेस्ट

जवानों ने ट्रेन में किया रेप, कोच में मिले सबूत:अंदर टूटी चूड़ियां, बाहर शराब की खाली बोतलें मिलीं; 36 घंटे बाद तीसरा जवान अरेस्ट
SDLive News झांसी रेलवे स्टेशन में जिस कोच में आर्मी जवानों ने दो महिलाओं के साथ रेप किया था, वहां फोरेंसिक टीम को जांच में कई अहम सबूत मिले हैं। सोमवार को करीब डेढ़ घंटे तक टीम ने कोच से सबूत जुटाए। कोच में चूड़ियों के टुकड़े बिखरे हुए मिले। वहीं, कोच के बाहर शराब की खाली बोतलें मिली हैं। उधर, सोमवार रात को वारदात के 36 घंटे बाद तीसरे आरोपी आर्मी जवान रविंद्र को भी GRP ने अरेस्ट कर लिया है। स्टेशन पर मिलिट्री कोच में रेप के मामले में सोमवार को DRM आशुतोष और GRP SP मोहम्मद मुस्ताक ने कोच का जायजा लिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम को कोच के भीतर आरोपी जवानों के कपड़े और अन्य सामान भी अस्त-व्यस्त मिला है। माना जा रहा है कि दुष्कर्म से बचने के लिए महिलाओं ने आरोपियों का जमकर विरोध किया। पीड़ित महिलाओं ने अपने बयान में भी कहा है कि कोच में घुसते ही आरोपी उनके साथ छेड़खानी करने लगे थे। इसका उन्होंने विरोध किया था। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ रेप किया। फिलहाल, कोच को सील करके उस पर ताला लगाकर बंद कर दिया गया है। पीड़िताओं का आरोप- नशे में धुत थे आरोपी पीड़ित महिलाओं ने पुलिस …