अलीगढ़ | हरदुआगंज के गांव की छात्रा को धमका रहे हाथरस के शोहदे से डरकर छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

अलीगढ़ | हरदुआगंज के गांव की छात्रा को धमका रहे हाथरस के शोहदे से डरकर छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई
SDLive News हरदुआगंज। थाना क्षेत्र एक गांव की छात्रा हाथरस निवासी शोहदे की धमकी से भयभीत है। कालेज जाती छात्रा का पीछा करने व फोन पर लगातार धमकी मिलने की शिकायत थाने करने पर कोई कार्रवाई न होने से छात्रा की पढ़ाई तक छूट गई। घर वालों द्वारा हौसला बढ़ाकर दोबारा कालेज भेजने पर शोहदा फिर से पीछा कर धमकी देने से भयभीत पिता हरदुआगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा व सुरक्षा की मांग की है। मामला जलाली चौकी के अंर्तगत गांव का है। यहां की 18 वर्षीय युवती ने पिछले साल अलीगढ़ के डिग्री कालेज बीए में दाखिला लिया था। उसी दौरान हाथरस के थाना सिकंदराउ क्षेत्र का युवक रिश्तेदारी में छात्रा के गांव आया। जो छात्रा का नंबर प्राप्त कर फोन पर बातचीत कर जान-पहचान बढ़ाने लगा। कुछ दिन बाद वह अश्लील बातें करते हुए छात्रा से अकेले में मिलने की कहने लगा। युवती ने उसकी मंशा ठीक न देख आइंदा फोन न करने की हिदायत देते हुए, स्वजनों को बता दिया। इसके बाद तो शोहदा बातचीत की रिकार्डिंग वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाते हुए कालेज से लौटने के दौरान छात्रा का पीछा करने लगा। कई बार तो पीछा करते गांव के बाहर तक आ गया। इसकी शिकायत …