कौन हैं प्रशांत सिंघल? जिन्होंने अलीगढ़ से मेयर बनकर मां का सपना किया पूरा

कौन हैं प्रशांत सिंघल? जिन्होंने अलीगढ़ से मेयर बनकर मां का सपना किया पूरा
SDlive News यूपी निकाय चुनाव में अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी ने शहर के जाने-माने उद्योगपति प्रशांत सिंघल को मेयर का प्रत्याशी बनाया था। शनिवार को निकाय चुनाव की मतगणना प्रारंभ हुई तो प्रशांत सिंघल ने मतगणना के प्रारंभ से ही बढ़त बनाते हुए रहे और जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रशांत सिंघल को जब टिकट दिया था उस समय उनके घर पर काफी संख्या में भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता नेता और उनके जानने वाले पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उनकी मां ने कहा था कि मैं चाहती हूं कि मेरा बेटा मेयर बने। शनिवार को जब मतगणना प्रारंभ हुई तो प्रशांत सिंघल और पार्टी के लोग मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शुरुआती दौर में तो उनके घर में भी लोग चिंतित नजर आए लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता गया परिवार के लोग खुश नजर आते गए। दोपहर बाद परिवार को यह पूरा उम्मीद हो गया कि प्रशांत सिंघल चुनाव जरुर जीतेंगे। उसके बाद उन्हें जानने वाले लोग बधाई देना प्रारंभ कर दिए। जब जीत की सूचना मिली तो पार्टी कार्यालय में भी लोग जश्न मनाने लगे, शाम तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है। यह भी बता द…