अलीगढ़ में पत्नी के नाजुक अंग पर पति ने चुपके से लगा दी क्रीम, महिला को शुरू हुई जलन, अगले दिन लिखा दिया मुकदमा

SDLive News

अलीगढ़ में पति को अपनी पत्नी के नाजुक अंगों पर क्रीम लगाना भारी पड़ गया। क्रीम लगाने के बाद से महिला झुलस गई। इसके बाद महिला ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

आरोप है कि पति ने उसके नाजुक अंग पर त्वचा निखारने वाली क्रीम लगा दी। इससे अंग बुरी तरह झुलस गया। इसका विरोध करने पर महिला मारपीट की। साथ ही किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

रोरावर इलाके की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई है। पति ने 13 मई की रात, जब वह सो रही थी तो छुपके से नाजुक अंग पर क्रीम लगा दी। इसके अगले दिन ही अंग झुलस गया। असहनीय पीड़ा होने पर पति से विरोध किया। पति से क्रीम लगाने का कारण पूछा तो कहा कि अंग का रंग निखारने को क्रीम लगाई थी। इसके विषय में किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा। विरोध करने पर मारपीट भी की। इस संबंध में थाना रोरावर पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय के अनुसार महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ मारपीट, अभद्रता, धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0