अलीगढ़ में दो सगी बहनों से कथित 'लव जिहाद', धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करना चाहता था आरोपी

अलीगढ़ में दो सगी बहनों से कथित 'लव जिहाद', धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करना चाहता था आरोपी
SDLive News अलीगढ़ में दो बहनों के साथ कथित 'लव जिहाद' का मामला सामने आया है. समुदाय विशेष का युवक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हुआ था. आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. लड़की की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की को बरामद किया. आरोपी नाबालिग लड़की की बड़ी बहन को भी 6 साल अपने साथ रखे हुए था. फिलहाल आरोपी फरार है. वहीं पुलिस ने लड़की का 164 का बयान दर्ज कराया है. बयान में लड़की ने बताई आप बीती बताई है. मामला कोतवाली थाना इलाके का है. दरअसल कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक शादीशुदा युवती करीब 6 साल पहले एक कारखाने में काम करती थी. वहां उसकी नजदीकी जावेद नाम के युवक से हो गई. जावेद उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. उसके दो बच्चे थे और जावेद ने उसका पति से तलाक करा दिया. वह तभी से जावेद के साथ ही रह रही है. उसके बाद जावेद ने अपनी साली जो नाबालिग है, उस पर भी बहला-फुसलाकर डोरे डालना शुरू कर दिया और उसको भी अपने साथ ले गया. पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने थाने में जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की…