देखें वीडियो : BJP सांसद की इंस्पेक्टर से तीखी बहस, MP ने पूछा- तू कौन सी पार्टी का कार्यकर्ता?
देखें वीडियो : BJP सांसद की इंस्पेक्टर से तीखी बहस, MP ने पूछा- तू कौन सी पार्टी का कार्यकर्ता? SDLive News आगरा : भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और एक इंस्पेक्टर के बीच तीखी नोक-झोंक का मामला सामने आया है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें दिख रहा है कि भाजपा सांसद और इंस्पेक्टर के बीच कहासुनी हो रही है। इस दौरान वहां मौजूद लोग मामले को शांत कराने में भी जुटे हुए हैं। यही नहीं भाजपा सांसद पुलिस इंस्पेक्टर से पूछते हैं कि कौन सी पार्टी का कार्यकर्ता है तू? इस पर पुलिसकर्मी कहता है कि मैं पुलिसवाला हूं मैं, किसी पार्टी का कार्यकता नहीं? बताया जा रहा है कि आगरा के कागारौल में रक्षामंत्री का आज कार्यक्रम में था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए होने के लिए फतेह पुर सीकरी लोकसभा से सांसद एवम भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी पहुंचे थे। तभी ड्यूटी पर मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर का सांसद चाहर से कार को लेकर विवाद हो गया। घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें सांसद पुलिस इंस्पेक्टर को हड़काते नजर आ रहे हैं। देखें वीडियो,, वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर सांसद के सामने हाथ जोड़कर खड़ा नजर आ रहा है। सांसद इंस्पेक्टर पर और भड़कने लगते हैं तभी इंस्पेक्टर भी गुस्से से लाल हो जाता…