HRDUAGANJ : सुधार होने की प्रतीक्षा में, हरदुआगंज के प्रतीक्षालय, गंदगी और अतिक्रमण से हैं भरपूर

HRDUAGANJ : सुधार होने की प्रतीक्षा में, हरदुआगंज के प्रतीक्षालय, गंदगी और अतिक्रमण से हैं भरपूर
अभिषेक चौधरी ह रदुआगंज :- के मुख्य मार्गों पर प्रतीक्षालय बने हुए हैं, जिनमें पिछले कई वर्षों से कोई भी सुधार नहीं हुआ है, मंडी रोड पे स्थित प्रतीक्षालय को कचोड़ी व भटूरे वालों ने अतिक्रमण से घेर रखा है, जिसमें उन्होंने अपने ग्राहकों के बैठने की सुविधा बना रखी है, ऐसे में आने- जाने वाले राहगीर प्रतीक्षालय में बैठने की जगह ना होने के कारण बाहर रोड पर ही, भटकते रहते हैं,, जिससे हादसों का भी डर बना रहता है। नगर पंचायत यह सब देखते हुए भी नजर अंदाज कर देता है, और यह सिलसिला लगातार चलता आ रहा है। कस्बे के मुख्य मार्ग बने हुए है वेंडिंग ज़ोन कस्बे में जिस भी रास्ते का रुख किया जाता है वहीं दुकानदारों का भरपूर अतिक्रमण मिलेगा, दुकानदार सड़क पर दुकान जमाये बैठे रहते हैं। थाना रोड को तो मानो, दुकानदारों ने अपनी निजी संपत्ति मान कर घेर रखा है, वाहनों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, करीब 25 फ़ीट चौडे रोड को दुकानदारों ने दोनों तरफ से करीब सात-सात फ़ीट तक घेर रखा है, चौड़ाई कम हो जाने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। थाने रोड पर बने प्रतीक्षालय में मात्र पाँच कुर्सियां हैं, औ…