थानाध्यक्ष को ढूंढने लगता है मोर : आरिफ के सारस के बाद मोर और SHO की दोस्ती वायरल,,, देखें वायरल वीडियो....

थानाध्यक्ष को ढूंढने लगता है मोर : आरिफ के सारस के बाद मोर और SHO की दोस्ती वायरल,,, देखें वायरल वीडियो....
SDLive News उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में राष्ट्रीय पक्षी मोर और थानाध्यक्ष (SHO) की दोस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मोर और थानाध्यक्ष की दोस्ती का वीडियो वायरल होने के बाद में पूरे जिले में पक्षी और पुलिसकर्मी की दोस्ती की चर्चाएं आम हो चली हैं, दरअसल यह मोर थानाध्यक्ष के एक बार आवाज देने पर पल भर में उनके पास आ जाता है। थानाध्यक्ष जितनी देर थाने में मौजूद रहते हैं, यह मोर उनके आसपास बना रहता है। थानाध्यक्ष और मोर  की दोस्ती के किस्से क्षेत्र में लोगों के अल्फाजों में बयां हो रहे हैं। आसपास के लोगों का यहां तक कहना है कि जब मोर थानाध्यक्ष को नहीं देखता है तो परेशान होने लगता है और थाने के कैंपस में इधर से उधर घूम कर उन्हें ढूंढता रहता है। मोर की इस हरकत को देखकर थानाध्यक्ष भी उसका हाल चाल लेना नहीं भूलते हैं। वह सुबह होते ही उसे आवाज देकर बुलाते हैं और उसके साथ काफी समय व्यतीत करते हैं। हरदोई के अरवल थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया और राष्ट्रीय पक्षी मोर की दोस्ती के चर्चे इन दिनों हरदोई में हर जुबान पर हैं। मोर और श्यामू की दोस्ती थाना परिसर में इस कदर बढ़ी हुई है कि…