बुलंदशहर | शादी की बात के लिए घर बुलाया, बेहोश करके करवाया; खतना प्रेमिका संग पुलिस के पास पहुंचा हिंदू युवक

बुलंदशहर | शादी की बात के लिए घर बुलाया, बेहोश करके करवाया; खतना प्रेमिका संग पुलिस के पास पहुंचा हिंदू युवक
डेस्क, समाचार दर्पण लाइव नोएडा में नौकरी कर रहे बुलंदशहर के युवक को प्रेमिका के परिजनों ने शादी का प्रस्ताव रखने के लिए घर पर बुलाया और बंधक बनाकर उसका एक निजी अस्पताल में खतना करवा दिया। आरोप है कि प्रेमिका के घरवालों ने युवक पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया। गुलावठी क्षेत्र निवासी पीड़ित विशाल ने मंगलवार को मामले की शिकायत एसपी सिटी बुलंदशहर से की। उन्होंने मामला गौतमबुद्ध नगर जिले से संबंधित होने का हवाला देते हुए जांच कराने की बात कही है। गुलावठी क्षेत्र निवासी पीड़ित युवक विशाल अपनी प्रेमिका के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचा। यहां उसने एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र में नौकरी करता है। वहीं, पर उसकी दोस्ती दूसरे धर्म की एक युवती से हो गई। वह दोनों शादी करना चाहते हैं, जिसके चलते उसकी प्रेमिका ने अपने परिजनों से बात की थी। आरोप है कि 21 जुलाई को प्रेमिका के परिजनों ने उसे बातचीत करने के लिए घर बुलाया, जहां एक चिकित्सक समेत परिवार के चार लोगों ने उसे बंधक बना लिया।  विशाल को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया गया। बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल ले …